नशे में धुत युवकों ने खाकी वर्दी पर डाला हाथ,पहुंच गए जेल

AJ डेस्क: धनबाद में ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। गुरुवार देर रात धनबाद थाना गेट के समीप ट्रैफिक विभाग द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ब्रेजा कार से पहुंचे दो युवकों को जांच के लिए रोका गया। जांच में दोनों युवक शराब के नशे में पाए गए।

 

पुलिस द्वारा जुर्माना भरने की बात कहे जाने पर दोनों युवक भड़क गए और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवानों से उलझ पड़े। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की, वर्दी फाड़ दी और राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली। सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

 

गिरफ्तार युवकों की पहचान अनिमेष सिंह राजपूत और बिपुल कुमार के रूप में हुई है। बिपुल कुमार एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि अनिमेष सिंह होटल व्यवसाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

 

वहीं जेल भेजे जाने के दौरान आरोपी अनिमेष सिंह राजपूत ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »