चांदमारी ग्राउंड के समीप झाड़ियों में मिला युवक का शव

AJ डेस्क: धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चांदमारी ग्राउंड के पीछे झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक की हत्या बेहद बेरहमी से पत्थर से कुचलकर की गई है। घटना स्थल से एक बाइक, मोबाइल और खून से सना पत्थर बरामद हुआ है। मृतक की पहचान दहुहाटांड़ निवासी जितेश रवानी के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने चांदमारी ग्राउंड के पीछे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना धनसार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव के पास से एक बाइक बरामद हुई है, जो टुनटुन कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन और खून से सना पत्थर भी जब्त किया है।

 

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का बताया जा रहा है। युवक की हत्या सिर पर पत्थर से वार कर की गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है और हत्या के कारणों के साथ-साथ अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »