जितेश हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

AJ डेस्क: – धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी ग्राउंड के समीप युवक जितेश कुमार की हत्या के बाद मंगलवार की शाम को इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बरमसिया पुल के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

 

सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर हजारों की संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलते ही धनसार थाना पुलिस समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »