जबरन पुनर्वास का आरोप,नागरिक एकता मंच का जांच की मांग

AJ डेस्क: धनबाद में नागरिक एकता मंच ने मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन करते हुए लोदना क्षेत्र में जबरन पुनर्वास कराए जाने का आरोप लगाया। मंच के सदस्यों ने समाजसेवी कुंदन पासवान पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर केस वापस लेने की मांग की।

 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देव प्रभा आउटसोर्सिंग द्वारा क्षेत्र को अग्नि प्रभावित बताकर लोगों को जबरन हटाने की कोशिश की जा रही है, जबकि स्थानीय लोग वर्षों से वहां रह रहे हैं। मंच ने आग और भू-धसान प्रभावित परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ पुनर्वासित करने की भी मांग उठाई।

 

धरना प्रदर्शन के दौरान नागरिक एकता मंच के सदस्यों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंच के वरिष्ठ सदस्य बिहारी लाल चौहान ने कहा कि लोदना क्षेत्र में रह रहे परिवारों को बिना उचित कारण हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका आरोप है कि ठेकेदार और आउटसोर्सिंग कंपनी जबरन जमीन हड़पने की कोशिश कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि समाजसेवी कुंदन पासवान लगातार प्रभावित परिवारों की आवाज उठाते रहे हैं, इसी वजह से उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। मंच ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को केस से हटाने और प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »