शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाना प्राथमिकता – DY SP

AJ डेस्क: धनबाद में नए यातायात डीएसपी के रूप में रोहित कुमार साव ने गुरुवार को पदभार संभाल लिया। कार्यालय पहुंचने पर पूर्व यातायात डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और शहर की यातायात व्यवस्था से जुड़ी जानकारी साझा की। पदभार ग्रहण करने के बाद नए डीएसपी ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को अपनी प्राथमिकता बताया।

 

 

धनबाद यातायात डीएसपी के रूप में पहली बार पदस्थापित हुए रोहित कुमार साव इससे पहले जमशेदपुर में प्रशिक्षण ले रहे थे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें धनबाद में नई जिम्मेदारी दी गई है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

 

उन्होंने कहा कि धनबाद में दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। नए यातायात डीएसपी ने लोगों के बीच सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही।

 

 

रोहित कुमार साव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »