छाताबाद गोलीकांड :22 नामजद समेत दस अज्ञात पर मुकदमा ,तीन गिरफ्तार

AJ डेस्क: धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद दो नंबर में 27 मई को हुई मारपीट और फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में 22 नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना में दो लोगों को गोली लगी थी, जिनका इलाज जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास बजरंगी और अमित यादव के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मामला फायरिंग तक पहुंच गया।

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों आनंद यादव, विवेक ठाकुर और करण दास को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा और घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया है।

 

बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और किसी भी कीमत पर अपराधियों का मनोबल बढ़ने नहीं दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »