महंगा हुआ कमर्शियल LPG गैस,होटल, रेस्तंरा का बढ़ेगा खर्च

AJ डेस्क: 1 जून से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में यह 42 रुपये महंगा होकर 3,113.50 रुपये और कोलकाता में 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये का हो गया है। वहीं, पांच किलो एफटीएल सिलिंडर 11 रुपये महंगा हुआ है।

 

तेल विपणन कंपनियों ने 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें रविवार, 1 जून से लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »