शुभेंदु मंत्रिमंडल में 35 मंत्री लेंगे शपथ,नए चेहरों को मिलेगा मौका

AJ डेस्क: पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद सोमवार को पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। सुबह 11 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें 35 नए मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। यह विस्तार सरकार गठन के बाद अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और 35 नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन का अंत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »