CBSE: री – इवेल्यूएशन पोर्टल पर बड़ा साइबर हमला,2 मिनट में आए 15 लाख हिट

AJ डेस्क :सीबीएसई के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर बड़े साइबर अटैक की कोशिश हुई है। बोर्ड ने बताया कि 2 मिनट में 15 लाख हिट दर्ज किए गए। हालांकि, यह सब कोशिशें नाकाम रहीं। बोर्ड के अनुसार 16 हजार से ज्यादा छात्रों ने सफलतापूर्वक आवेदन जमा कर दिए हैं। पोर्टल फिलहाल 8 हजार रीयल टाइम यूजर्स को सपोर्ट कर रहा है।

CBSE Revaluation Portal: सीबीएसई के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर मंगलवार को भारी ट्रैफिक के बीच साइबर अटैक की कोशिश की गई। बोर्ड के अनुसार कुछ दुर्भावनापूर्ण तत्वों ने पोर्टल की सेवाओं को बाधित करने के लिए लगातार साइबर हमले किए। इसके बावजूद हजारों छात्रों ने सफलतापूर्वक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »