TMC में अंदरूनी विवाद: बागी विधायक पार्टी पर ही ठोक सकते हैं दावा

AJ डेस्क: बंगाल में चुनावी हार के बाद टीएमसी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। विरोध प्रदर्शन में आधे से ज्यादा विधायकों की गैरमौजूदगी ने पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच पार्टी से निकाले गए एक नेता ने दावा किया है कि पार्टी के पचास विधायक अलग होकर टीएमसी पर दावा ठोंक सकते हैं।

पार्टी से निकाले गए नेता रिजु दत्ता

मीडिया से बात करते हुए रिजु दत्ता ने दावा किया कि टीएमसी के दो विधायकों ऋतुब्रत बंदोपाध्याय और संदीपान साहा ने स्पीकर को एक चिट्ठी लिखकर दावा किया कि उनके दस्तखत नकली थे। जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने इन दोनों विधायकों को पार्टी से निकाल दिया। चूंकि मैंने भी कई वर्षों तक तृणमूल कांग्रेस में काम किया है, इसलिए मुझे इस बारे में खबर मिली और कुणाल घोष ने भी प्रेस में बताया कि ऋतब्रत बंदोपाध्याय की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस के लगभग 50 विधायक एक होटल में मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »