CBSE: फीस जमा करने के चार नए गेटवे,6 जून अंतिम तिथि

AJ डेस्क: CBSE Verification Portal: सीबीएसई का वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन पोर्टल साइबर हमलों के बावजूद सुचारू रूप से काम कर रहा है। अब तक (बुद्धवार सुबह 9.30 बजे तक) लगभग 40,000 छात्र आवेदन कर चुके हैं। बोर्ड ने भुगतान के लिए 4 नए बैंक गेटवे जोड़े हैं और छात्र 6 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

 

CBSE 12th Re-evaluation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन पोर्टल छात्रों के भारी ट्रैफिक और कई साइबर हमलों के प्रयासों के बावजूद पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से काम कर रहा है। सीबीएसई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बात की आधिकारिक जानकारी साझा की है। छात्रों से मिले फीडबैक के बाद बोर्ड ने पोर्टल में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिसमें सेशन टाइम लिमिट (समय सीमा) को बढ़ाना भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »