साहब की कार पर केंद्र की बंदिशे,महीने में 250 लीटर तेल मिलेगा
AJ डेस्क: केंद्र में सरकारी गाड़ियों के दुरुपयोग पर शिकंजा कसने जा रहा है। नए आदेश के अनुसार अगर अफसर के पास दो प्रभार हैं तो एक ही कार मिलेगी। इसके साथ ही अगर तय किलोमीटर से ज्यादा कार चली तो वसूली होगी।
केंद्र सरकार में ‘साहब’ की ‘स्टाफ कार’ पर कई तरह के प्रतिबंध लग गए हैं। ऊर्जा संकट के बीच ऐसा निर्देश जारी होने के पीछे मुख्य कारण, सरकारी गाड़ियों के दुरुपयोग पर शिकंजा कसना है। केंद्र सरकार में विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों आदि में स्टाफ कार के दुरुपयोग के मामले सामने आ रहे हैं। इसके चलते वित्त मंत्रालय ने व्यय विभाग की सहमति से स्टाफ कार के इस्तेमाल को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। अतिरिक्त प्रभार के दौरान अफसर को एक ही कार मिलेगी। दूसरा, सरकारी उपक्रमों की कारों का इस्तेमाल, अफसर खुद के लिए नहीं करेंगे। तय किलोमीटर से ज्यादा कार चली तो नियमानुसार संबंधित अफसर से वसूली की जाएगी। एक माह में स्टाफ कार 500 किमी ही चलेगी।
