RBI गवर्नर को भरोसा : चुनौतियों को अवसर में बदलेंगे,प्लास्टिक नोटों को लेकर योजना

AJ डेस्क: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘मजबूत’ बताया है। महंगाई, विदेशी पूंजी और नए पॉलीमर (प्लास्टिक) नोटों पर आरबीआई की क्या है योजना?

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी मौद्रिक नीति में ब्याज दरों को भले ही स्थिर रखा हो, लेकिन वैश्विक चुनौतियों और बढ़ती महंगाई के बीच देश की अर्थव्यवस्था को लेकर एक बड़ा और आश्वस्त करने वाला संदेश दिया है। शुक्रवार को मुंबई में मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने साफ किया कि भारत की आर्थिक स्थिति बेहद ‘मजबूत’ है और केंद्रीय बैंक मौजूदा चुनौतियों को भविष्य के लिए खुद को और मजबूत करने के अवसर में बदलने को लेकर आश्वस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »