नहीं बदलेगी आपके लोन की EMI

AJ डेस्क: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने आम लोगों को राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को एमपीसी के निर्णयों की घोषणा करते हुए बताया कि रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा जाएगा।

इस फैसले के बाद फिलहाल होम लोन, वाहन लोन और अन्य बैंक ऋणों की ईएमआई में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। महंगाई की स्थिति और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव को ध्यान में रखते हुए समिति ने ब्याज दरों में स्थिरता बनाए रखने का निर्णय लिया है।

आरबीआई का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आर्थिक विकास और महंगाई नियंत्रण के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। ऐसे में रेपो रेट को यथावत रखने से वित्तीय बाजारों में स्थिरता बनी रहेगी और उधारकर्ताओं को तत्काल राहत मिलेगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, रेपो रेट स्थिर रहने से बैंकों की ऋण दरों में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, जिससे करोड़ों लोनधारकों की ईएमआई पहले की तरह जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »