अखबार में लिपटा ‘जहरीला’ खाना अब नहीं: FSSAI ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

AJ डेस्क: एफएसएसएआई ने अखबार में खाना लपेटने और परोसने पर सख्त रोक लगा दी है।

भारत में सड़क किनारे मिलने वाले गरमा-गरम वड़ापाव या पकौड़ों को अखबार में लपेटकर देना एक आम बात है। लेकिन यह ‘जुगाड़’ अब महंगा पड़ सकता है। हाल ही में एक मशहूर वड़ापाव विक्रेता के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई ने फूड पैकेजिंग के खतरनाक सच को सामने ला दिया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने साफ कर दिया है कि अखबार में खाना लपेटना केवल असुरक्षित ही नहीं, बल्कि गैरकानूनी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »