मानसून की चाल से बदला मौसम: कहीं बरस रहे बादल तो कहीं तप रही धरती

AJ डेस्क: देशभर में मानसून का असर तेज होता दिख रहा है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर जारी है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत गर्मी से जूझ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के साथ देश का मौसम अब स्पष्ट रूप से दो अलग तस्वीरें पेश कर रहा है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के बड़े हिस्से मूसलाधार बारिश की चपेट में हैं, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में गर्मी अभी भी अपना प्रभाव बनाए हुए है। हालांकि, रविवार से उत्तर भारत के पहाड़ी से लेकर मैदानी राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं, गरज-चमक और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »