झारखंड प्रांतीय मा यु मंच का भव्य और गरिमामयी “सृजन” का आयोजन
AJ डेस्क: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडल-7 की मंडलीय सभा एवं कार्यशाला ‘सृजन’ का आयोजन गोविंदपुर स्थित होटल मधुबन में संपन्न हुआ। गोविंदपुर शाखा एवं गोविंदपुर उन्नति शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को समाजसेवा, नेतृत्व विकास और संगठन सशक्तिकरण का प्रशिक्षण दिया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया एवं प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने युवाओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर बच्चों ने प्रेरक प्रस्तुति दी तथा शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही संजीव अग्रवाल को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के महामंत्री बनने पर सम्मानित किया गया। बैठक में मंडल-7 की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
