महंगी हुई बस यात्रा,18% बढ़ा किराया
AJ डेस्क: झारखंड में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और परिवहन संचालन लागत में इजाफे के बाद बस किराये में 18 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। नई दरों के तहत रांची से धनबाद का किराया 425 रुपये हो गया है, जबकि पटना, दरभंगा, चाईबासा समेत कई रूटों पर भी किराया बढ़ाया गया है।
झारखंड में बस यात्रियों को अब अधिक किराया चुकाना होगा। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और परिवहन संचालन लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद राज्य में बस किराये में 18 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। झारखंड बस ऑनर्स एसोसिएशन की ओर से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने के बाद नई दरों को लागू कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत रांची से धनबाद का बस किराया बढ़कर 425 रुपये हो गया है। इसके अलावा रांची से पटना, दरभंगा, चाईबासा और अन्य कई रूटों पर भी बस किराये में वृद्धि की गई है।
