देश के 16 राज्यों तक पहुंचा मानसून, उत्तर भारत में 11 जून से बरसेंगे बादल

AJ डेस्क: – देश के 16 राज्यों तक मानसून पहुंच गया है। वहीं उत्तर भारत को अभी भी कुछ दिन और भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया।

दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन अटकने के बाद रफ्तार पकड़ लिया है। 4 जून को केरल में दस्तक देने के बाद से अब तक यह 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच गया है। अगले तीन-चार दिनों के भीतर मानसून के उत्तरी बंगाल तक पहुंचने का अनुमान है। इसके प्रभाव से केरल और तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। 11 जून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार समेत पूर्वी भारत के कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »