मोदी सरकार के 12 साल पूरे, धनबाद में भाजपा ने की पूजा-अर्चना

AJ डेस्क: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को धनबाद में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जगजीवन नगर स्थित मानस मंदिर में धनबाद विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की समृद्धि, विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई और केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को विकास, जनकल्याण और सुशासन का प्रतीक बताया गया। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं।

 

राज सिन्हा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भगवान से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें, ताकि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनाने का उनका संकल्प पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि भारत को पुनः विश्व पटल पर अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »