स्वास्थ्य सेवा की ओर एक ऐतिहासिक कदम: मारवाड़ी युवा मंच, गोविंदपुर ने AIG Hospitals, Hyderabad के साथ किया ऐतिहासिक MoU
AJ डेस्क: गोविंदपुर, धनबाद: मारवाड़ी युवा मंच, गोविंदपुर शाखा ने अपने सदस्यों एवं उनके परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए देश के प्रतिष्ठित AIG Hospitals, Hyderabad के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
AIG Hospitals भारत के अग्रणी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक है तथा गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (पेट एवं लिवर रोग) के क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा रेफरल सेंटर माना जाता है। यह विश्वस्तरीय संस्थान पद्म भूषण से सम्मानित एवं विश्व प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी के कुशल नेतृत्व में संचालित हो रहा है।
इस ऐतिहासिक समझौते के अंतर्गत अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की देशभर की सभी शाखाओं के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों को AIG Hospitals, Hyderabad में उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष छूट (Special Discount) का लाभ प्राप्त होगा। यह पहल मंच के सदस्यों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाओं तक उनकी सहज पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री आदित्य अग्रवाल (उपाध्यक्ष, झारखंड प्रांत), श्री बजरंग अग्रवाल (पूर्व उपाध्यक्ष, झारखंड प्रांत), श्री विवेक लील्हा (राष्ट्रीय रक्त संयोजक), श्री तेजपाल पांडेय (DGM, कॉर्पोरेट संबंध, AIG Hospitals) तथा श्री आकाश श्रीवास्तव (कॉर्पोरेट संबंध, AIG Hospitals) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मारवाड़ी युवा मंच, गोविंदपुर शाखा का विश्वास है कि यह समझौता संगठन के सदस्यों एवं उनके परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा तथा भविष्य में भी मंच समाजहित में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।
