रंगशाला-2026 में हिंदी व पारसी रंगमंच के मेकअप का प्रशिक्षण

AJ डेस्क: रंगशाला-2026 के तीसरे दिन प्रतिभागियों को हिंदी और पारसी रंगमंच की मेकअप कला का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। रांची के नाट्य निर्देशक ऋषिकेष लाल ने धार्मिक एवं सामाजिक पात्रों का मेकअप सिखाया, जबकि अलवर के अशोक शर्मा ने पारसी रंगमंच की रूप-सज्जा की जानकारी दी। द ब्लैक पर्ल्स की शारदा गिरी और वीएलसीसी की सोनी साव ने बेस मेकअप का प्रदर्शन किया।

कार्यशाला में बिहार के आफताब राणा, जमशेदपुर के मो. निजाम और शिवलाल सागर सहित देश के कई वरिष्ठ रंगकर्मी भी शामिल हुए। मो. निजाम ने कहा कि रंगमंच जीवन के नौ रसों से जोड़ता है, जबकि शिवलाल सागर ने युवाओं और सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए इस कार्यशाला को बेहद उपयोगी बताया।

कार्यशाला के चौथे दिन प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के मास्क निर्माण और अभिनय का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »