मारवाड़ी युवा मंच झारखंड प्रांत की रजत जयंती पर पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान
AJ डेस्क: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच झारखंड प्रांत की रजत जयंती सम्मान समारोह एवं दशम सत्र की चतुर्थ प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक का भव्य आयोजन मारवाड़ी युवा मंच धैया शाखा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश एम. जैन, प्रांतीय अध्यक्ष श्री विशाल पाडिया एवं शाखा अध्यक्ष श्री राजन अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में सेवा, संगठन एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। रजत जयंती के अवसर पर वर्ष 2001 से अब तक के सभी पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं कोषाध्यक्षों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही रजत जयंती विशेष स्मारिका “रजतगाथा” का विमोचन भी किया गया।
समारोह में अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। अंत में सभी अतिथियों ने धैया शाखा के उत्कृष्ट आतिथ्य एवं भव्य आयोजन की सराहना करते हुए इसे झारखंड प्रांत के इतिहास का एक यादगार आयोजन बताया।
