गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न

AJ डेस्क: इस्कॉन धनबाद, वृंदावन विहार में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। आज के महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्रील प्रभुपाद के श्रीचरणों में पुष्पांजलि अर्पित की तथा गुरु-तत्त्व के महत्व का स्मरण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण, गुरु पूजा एवं संकीर्तन से हुई। इसके पश्चात अच्युत गुणधाम दास ने “गुरु एवं शिक्षा गुरु का जीवन में महत्व” विषय पर प्रेरणादायी प्रवचन देते हुए कहा कि गुरु ही मनुष्य के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरु की कृपा से ही आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश प्राप्त होता है और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं सामूहिक प्रार्थना में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों एवं अतिथियों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »