तिहरा हत्याकांड : हत्यारे पड़ोसी ने बुजुर्ग दंपति और बहु की कुल्हाड़ी से हत्या कर डाली
AJ डेस्क: बोकारो जिले के नावाडीह थाना झेत्र में बुधवार सुबह तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कुकुरलीलवा गांव में अज्ञात कारणों से एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई।
मृतकों की पहचान जानकी महतो, उनकी पत्नी और पुत्रवधू (पुतोहू) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
घटना के बाद पड़ोस में रहने वाले राजू सिंह ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या में कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया है।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
वही हेडक्वार्टर डीएसपी पवन कुमार नें बताया की राजू सिंह जो शराबी टाइप का आदमी है अपने परोस मे रहने वाले तीन वक्तियों की हत्या कर दी है राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है कारण हत्या का आपसी विवाद है अभी पुलिस जाँच कर रही है राजू सिंह अपने घर मे भी मारपीट करता है शराब पिकर अपने माँ को मारकर बाहर भगा दिया है जिनकी हत्या हुईं है जानकी महतो, सूर्या देवी औऱ उनकी बहु गोरी देवी है.
