JPSC JSSC Protest: छात्रों ने बैरिकेड लांघा, विधानसभा की ओर बढ़ा मार्च; भाजपा का CM आवास घेराव

AJ डेस्क: रांची में विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग की है। हालांकि, छात्र बैरिकेड लांघकर आगे बढ़ गए। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा की ओर मार्च कर रहे हैं। उधर, रांची में एक तरफ छात्र विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं, तो दूसरी ओर राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया है। पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को मौके से हटाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता हेमंत सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »