JPSC-JSSC Protest: विधानसभा के गेट नंबर एक पर पहुंचे छात्र; सड़क पर धरना शुरू
AJ डेस्क: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने की खबर सामने आई है। इसी बीच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते को CID ने गिरफ्तार कर लिया है।मामले को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारी छात्र अब आगे बढ़ते हुए झारखंड विधानसभा के गेट नंबर-1 तक पहुंच चुके हैं।छात्रों की मांगों और आंदोलन को लेकर स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। आगे की कार्रवाई और प्रशासन के रुख पर सभी की नजरें टिकी हैं।
