छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा का बंद, रांची की सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

AJ डेस्क: JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में झारखंड BJP ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। बंद का असर राजधानी रांची में भी दिखाई दे रहा है। रांची के हरमू चौक का वीडियो सामने आया है। वहीं, न्यूक्लियस मॉल के पास बंद समर्थकों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया, जिसके चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ है। प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात व्यवस्था पर असर पड़ा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »