छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का धनबाद बंद

AJ डेस्क: JPSC में कथित धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर झारखंड में सियासत गरमा गई है। छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने आज बंद का आह्वान किया है। बंद का असर धनबाद में भी देखने को मिला। धनबाद पुलिस लाइन स्थित CMPF कार्यालय के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने लोगों और दुकानदारों से बंद को सफल बनाने की अपील की।

 

तस्वीरें धनबाद की हैं, जहां छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। पुलिस लाइन स्थित CMPF कार्यालय के पास कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क पर बैठकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

प्रदर्शनकारियों ने आसपास के दुकानदारों से अपनी दुकानें बंद रखने और बीजेपी के बंद को समर्थन देने की अपील की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि JPSC में कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने की कोशिश है।

 

प्रदर्शन के कारण सड़क पर घंटों यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बनी रही। जाम में आम लोगों के साथ-साथ छात्रों और ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

बीजेपी नेताओं ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया और पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। पार्टी नेताओं का कहना है कि छात्रों के साथ न्याय होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »