पीएम मोदी की 15 अगस्त के लिए देशवासियों से अपील, बोले- ‘हर घर तिरंगा’ को बनाएं उत्सव
AJ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश साझा कर देशवासियों से आगामी 15 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को उत्सव के रूप में मनाने की अपील की।
पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, “आइए, हर घर तिरंगा को हर घर में एक उत्सव बनाएं।” उन्होंने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री का यह संदेश 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस से पहले आया है। इस वर्ष देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। ऐसे में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए देशभर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।
पीएम मोदी की अपील के बाद सोशल मीडिया पर भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस को जनभागीदारी के साथ एक राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाना है।
