तारापीठ में भीषण हादसा: होटल में लगी आग, कई श्रद्धालुओं की मौत, कई गंभीर

AJ डेस्क: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के प्रसिद्ध तारापीठ धाम में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के समीप पुलिस स्टेशन के पास स्थित एक होटल में करीब सुबह 4:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय होटल में श्रद्धालु सो रहे थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

 

आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग होटल के अंदर फंस गए। दमकल और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया।

 

शुरुआती रिपोर्टों में हादसे में कम से कम छह से सात श्रद्धालुओं की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग शुरुआती रिपोर्टें सामने आने के कारण आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद तारापीठ में शोक का माहौल है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »