समय रहते चेत जाएँ वर्ना नप जाएंगे, AC चेम्बर में बैठने वाला नहीं: DGP

AJ डेस्क: अपने कर्त्तव्य के प्रति लापरवाह रहने वाले तथा दोहन करने वाले पुलिस अधिकारियों की अब खैर नहीं है। बिहार के तीन दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों को चेतावनी मिल गयी है “सुधर जाएँ वर्ना नप जाएंगे”। एक महीने के भीतर विभाग और बाहर फैले कचड़े की हो रही सफाई का फलाफल भी दिखने लगा है। हम रील लाइफ के अजय देवगन की नहीं रियल लाइफ के सिंघम यानि बिहार के DGP पुलिस महानिदेशक की कर रहे हैं।

 

 

हमें याद है श्री गुप्तेश्वर पांडे इसी महीने जब बिहार पुलिस परिवार का “मुखिया” बने थे। ठीक उसी वक्त मुज्जफरपुर में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। महानिदेशक ने मुठभेड़ में अपराधी के मारे जाने पर पुलिस का पीठ थपथपाया था और कहा था कि पुलिस पर गोली चलेगी तो अपराधियों को उसी भाषा में जवाब मिलेगा। बिहार के नए सिंघम DGP का एक और रूप देखने को मिल गया। कनीय अधिकारियों की सोच होती है कि “बड़े साहब तो बड़े साहब” हैं। रात में आराम करेंगे। लेकिन यह क्या आधी रात को DGP निकल पड़े पटना की सड़कों पर। बस क्या था पटना के एस के पुरी और गर्दनीबाग थाना पर अनुशासन का गाज गिर गया। इस सिंघम के दो चेहरा सभी के सामने है- अपराध और अपराधी बर्दाश्त नहीं होगा तो विभाग में लापरवाही या अन्य अनुशासनहीनता भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

 

 

 

DGP गुप्तेश्वर पांडे की और दो बातों का यहां जिक्र करना चाहता हूँ। उन्होंने कहा कि मैं बीस घण्टे काम करूंगा। दूसरा वह वातानुकूलित कमरे में बैठकर काफी पीने पीलाने पर विश्वास नहीं करते। DGP के इस कथनी को हमने करनी में भी देखा। बगैर किसी सुचना के DGP का काफिला मुज्जफरपुर और वैशाली जिला पहुंच जाता है। मुज्जफरपुर के नगर थाना, मिठनपुरा तथा काजी मोहम्मद थाना का औचक निरीक्षण हो जाता है और लापरवाह पुलिस अधिकारी नप जाते हैं। वैशाली में भी औचक निरीक्षण का तीन इंस्पेक्टर थानेदार शिकार बन जाते हैं।

 

 

सूत्रों की माने तो बिहार के अलग अलग जिलों में पहले पोस्टेड रहने का लाभ वर्तमान DGP को मिल रहा है। दूसरा बिहार में सुशासन लाने का जनून भी काम कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि DGP ने राज्य के सभी जिला के SP से वीडियो कांफ्रेंसिंग में बात कर उन्हें तीन दर्जन से अधिक अधिकारियों (इंस्पेक्टर से ऊपर) को सुधर जाने की नसीहत दी है। जानकार कहते हैं कि इस सम्वर्ग के कुछ अधिकारियों पर शीघ्र ही गाज गिर सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    114
    Shares
  • 114
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »