पाक का झंडा ओढ़ फेसबुक पर फोटो पोस्ट कर युवकों ने माहौल बिगाड़ा, चौकस पुलिस ने स्थिति संभाला (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: एक तरफ देश की सेना तिरंगे की आन, बाण और शान को बचाए रखने के लिए लगातार अपनी जान जोखिम में डाले हुए है, वही देश के अंदर बैठे कुछ पाकिस्तान परस्त रह-रह कर कुछ ऐसा कर रहे है जिससे देश की एकता और अखंडता पर खतरा मंडराने लग रहा है। आज भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनती दिखी। लेकिन मुस्तैद और धैर्यवान धनबाद पुलिस ने न सिर्फ मामले को बड़े ही धीरज के साथ शांत कराने प्रयास किया, बल्कि जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया।

 

 

मामला धनबाद के निरसा स्थित वैधपुर गांव का है। दरअसल यहाँ का रहने वाले एक सख्श मुख़्तार अंसारी ने न सिर्फ अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर पाकिस्तानी झंडा ओढ़ कर तस्वीरें खिंचवाई बल्कि उस तस्वीर को ‘BAIDPUR BOYS’ के नाम से अपने फेसबुक एकाउंट पर बड़े ही शान से पोस्ट भी कर दिया। जबकि उसके इस पोस्ट को देख उसके कुछ साथी कॉमेंट में लिख कर उस पोस्ट को जल्द हटाने की भी बात कह रहे है लेकिन वह सख्श बेपरवाह भरा मैसेज करता दिख रहा है।

 

यहाँ देखें पाकिस्तान प्रेम का पोस्ट-

 

 

 

वहीं कोयलांचल वासी आज सुबह से ही भारतीय वायु सेना की शौर्य और पराक्रम की खबर पर जश्न मनाने में व्यस्त थे। तभी उनकी नजर उस भारत विरोधी पोस्ट पर पड़ी जो मुख़्तार अंसारी ने फेसबुक पर पोस्ट किया था। फिर क्या था देखते ही देखते यह भारत विरोधी पोस्ट शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई। कुछ ही पलों में सैकड़ो की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उस युवक के घर के पास जमा हो गए और उसकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

 

 

यहाँ देखें मौके पर बवाल का वीडियो (VIDEO)

 

यहाँ देखें लाठी चार्ज का वीडियो (VIDEO)

 

 

वहीं सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन लोगों का गुस्सा देख पुलिस स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांप गई और तत्काल अतिरिक्त बल मौके पर मुस्तैद कर दिया। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुँच लोगों को शांत कराने में जुट गए। काफी देर की मसक्कत और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिला फिलहाल लोगों को शांत करा मौके से चलता करना चाहा लेकिन भीड़ हटने को तैयार ही नहीं थी। जिसके बाद पुलिस को हल्की सख्ती बरतनी पड़ी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    127
    Shares
  • 127
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »