राजस्थान में भारत पाक सीमा पर भी धमाके की आवाज, कई गांव खाली कराए गए

AJ डेस्क: राजस्थान में श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर से भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि बॉर्डर के समीप के गांवों में जबरदस्त धमाके सुनाई दिए है। धमाकों के बाद दो फाइटर प्लेन भी आसमान में दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ समेजा के बॉर्डर एरिया में भी फाइटर प्लेन दिखाई दे रहे हैं। सेना ने सुरक्षा के चलते हुए जैसलमेर बोर्डर के पास के सभी गांवों को खाली करने के निर्देश दे दिए हैं।

 

 

इसके साथ ही जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर रात्रि प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,सीमा के 5 किलोमीटर परिधि में प्रतिबंध रहेगा। अवांछनीय गतिविधियों की आशंका एवं सुरक्षा के मद्देनजर रोक लगायी। एक महीने तक शाम 6 से सुबह 7 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। 26 फरवरी से आगामी 4 अप्रैल तक प्रवेश पर रोक रहेगी। सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। जिला कलेक्टर नामित मेहता ने आदेश जारी किए।

 

 

 

 

 

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग 21 जम्मू-कश्मीर के कलान गांव में क्रैश हो गया है। कलान गांव बडगाम से सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस दुर्घटना में दो पायलट शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि मिग 21 ने श्रीनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, जिसके ठीक बाद एक धमाके के साथ विमान क्रैश हो गया और धू-धू कर जल उठा।

 

 

 

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने वायु सीमा का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी विमान से भारत में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। वायुसेना की तरफ से एक्शन में आने के बाद विमान वापस लौट गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पाकिस्तान का तीन विमान भारत में दाखिल हुआ था।

 

 

 

 

पाकिस्तान की हरकत के बाद लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस बीच श्रीनगर एयरपोर्ट पर यात्री विमानों की आवाजाही रोक दी गई है। यात्री विमानों को कुछ देर के लिए अमृतसर की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    72
    Shares
  • 72
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »