पाक अदाकारों की नापाक सोच, बॉलीवुड में करती हैं काम और भारत विरोधी डालती हैं पोस्ट

AJ डेस्क: पाकिस्तानी फिल्म ऐक्ट्रेस जिसके भारत में भी काफी तादाद में मुरीद भरे पड़े है। रुपहले पर्दे पर उनकी एक्टिंग को देख हम उनकी शख्सियत का भी अंदाजा लगा लेते है। लेकिन कहते है न इंसान की सही पहचान बुरे वक्त में ही होता है। तो लो हो गई पहचान।

 

 

जरा गौर से देखिये इन पाकिस्तानी अदाकाराओं को जिनकी खूबसूरती के आगे हिंदुस्तानी दर्शक पागल हुए फिरते हैं। लेकिन हम आपकों उनके कुछ मैसेज दिखलाने जा रहे है। जो भारत के प्रति उनकी मानसिकता को दर्शाता है। कसम से अगर आप भारत प्रेमी है तो मुझे यकीन है आप दुबारा कभी इनका नाम भी अपनी जुबान से लेना पसंद नहीं करेंगे।

 

 

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते इन दिनों काफी खराब चल रहे हैं। दोनों देशों में पिछले कुछ दिनों से युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के संबंध काफी तेजी से बिगड़े। पुलवामा के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक करके आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारतीय वायुसेना के विमान को मार गिराने और एक पायलट को जिंदा पकड़ने का दावा किया है।

 

 

भारत-पाकिस्तान के बिगड़े रिश्ते की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। इस बीच पाकिस्तानी कलाकारों ने भी इस पर अपनी बात रखी है। ऐसे हालात में पाकिस्तानी कलाकारों की बात इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि जब भी भारत-पाकिस्तान के रिश्ते खराब होते हैं, उस वक्त भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को काम न देने की मांग काफी जोर पकड़ने लगती है।

 

 

माहिरा खान एक जानी-मानी पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। वह बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। माहिरा ने भारत-पाकिस्तान के मौजूदा हालात में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। युद्ध करना सबसे बड़ी बेवकूफी है। दिमाग से काम लिया जाए, पाकिस्तान जिंदाबाद।” माहिरा का यह ट्वीट पाकिस्तान की राइटर फातिमा भुट्टो के ट्वीट पर आया। फातिमा ने लिखा था, ”इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है कि लोग युद्ध का जश्न मना रहे हैं।”

 

 

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन बॉलीवुड में ‘सनम तेरी कसम’ जैसी फिल्म में काम कर चुकी हैं। मावरा ने ट्वीट किया, “युद्ध में कोई विजेता नहीं होता है। यह इंसानियत को समझने का समय है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम शांति बनाएं रखें। मीडिया की भी जिम्मेदारी है कि वह सही तरीके से बात को रखे।

 

 

वीना मलिक एक चर्चित शख्सियत हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना टेलीविजन शो बिग बॉस में भी काम कर चुकी हैं। वीना ने कई ऐसे ट्वीट किए हैं जिनमें वो भारत का मजाक उड़ाती दिख रही हैं। वीना ने पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीय पायलट अभिनंदन का एक ट्वीट में मजाक उड़ाया है। वीना ने लिखा, “छोड़ो सबकुछ..! मैंने ऐसी मूंछ इससे पहले कभी नहीं देखी।

 

वीना ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “उनकी सर्जिकल स्ट्राइक वैसी ही थी जैसी कि इनकी लेटेस्ट फिल्म में घोड़ा था।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    33
    Shares
  • 33
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »