बिहार: घर-घर में जन्म लेते हैं माँ भारती के सपूत, सभी को गर्व है “फौजी गांव” पर

AJ डेस्क: देश में वीर जवानों की बात चले और इसमें बिहार का नाम न आए ये भला कैसे हो सकता है। जी हां, बिहार के भागलपुर जिला में एक ऐसा ही गांव है जिसे लोग फौजी गांव के नाम से जानते है। क्योंकि इस गाँव का हर जवान देश के प्रति समर्पित है। यहाँ का हर बच्चा जन्म ही लेता है भारतीय फ़ौज में दाखिल होने के लिए।

जब-जब सरहद पर दुश्मनों ने भारत की तरफ आँख उठाने की हिमाकत की तब-तब इस फौजी गांव के फौजियों ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए। इस गांव में एक घर है जिसका नाम है सैनिक निवास। बताया जाता है कि इस घर के परदादा से लेकर पोता तक फौज में रह कर देश की सेवा कर चुके है।

आस-पास के लोगों की माने तो इस गाँव का नाम वो बड़े ही गर्व के साथ लेते है। क्योंकि फौजी गांव के लोगों ने न सिर्फ देश की सुरक्षा में अपनी पूरी उम्र बिता दी बल्कि जब जब देश ने बलिदान माँगा इस गाँव के फौजी सबसे आगे नजर आए।

भारतीय वायु सेना द्वारा आतंकियों के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पूरे गाँव में जश्न का माहौल है। सरहद पर तैनात इस गाँव के जवानों को उनके परिजन रोज फोन कर उनकी न सिर्फ सलामती के बारे में पूछते हैं बल्कि ये भी कहना नहीं भूलते की बेटा जो भी हो दुश्मन को बख्शना मत उसे मार गिराना।

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    78
    Shares
  • 78
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »