पंचांग 02 मार्च 2019: मकर राशि में चंद्रमा, प्रदोष व्रत

AJ डेस्क: राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 11 शक सम्वत् 1940, फाल्गुन कृष्णा एकादशी शनिवार, विक्रम सम्वत् 2075 सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 18, जमादि-उल्सानी 24, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 मार्च सन् 2019 ई०।

 

 

सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 5 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।

 

 

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र सूर्योदय से अगले दिन प्रातः 9 बजे तक। उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ, वरीयान योग मध्याह्न 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ, तैतिल करण अपराह्न 1 बजकर 45 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। आज ही प्रदोष व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 9 बजे तक।

 

 

सूर्योदय का समय 02 मार्चः सुबह 6 बजकर 58 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 02 मार्चः शाम 06 बजकर 22 मिनट

 

 

आज का सुविचार: जो मजिंलो को पाने की चाहत रखते। वो समंदरो पर भी पथरो के पुल बना देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »