पंचांग 3 मार्च 2019: आज फाल्गुन कृष्णा द्वादशी, परिधि योग का आरंभ

AJ डेस्क: राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 12 शक सम्वत् 1940, फाल्गुन कृष्णा द्वादशी रविवार, विक्रम सम्वत् 2075 सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 19, जमादि-उल्सानी 25, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 मार्च सन् 2019 ई०।

 

 

सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। द्वादशी तिथि अपराह्न 1 बजकर 45 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र प्रातः 9 बजे तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ।

 

 

वरीयान योग मध्याह्न 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 1 बजकर 45 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। आज ही प्रदोष व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 9 बजे तक।

 

 

आज का सुविचार: आप वास्तविकता से अपनी आंखे मूंद सकते हैं, मगर स्मृतियों से नहीं।

  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »