राहुल तेवर में नजर आए, “भुखमरी, जल, जंगल और जमीन” मुद्दे पर चिंता जाहिर की (देखें राहुल गांधी का डांस वीडियो)

AJ डेस्क: लोकसभा 2019 चुनाव के मद्देनजर झारखंड की राजधानी रांची में आोयजित जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के तेवर पहले से तेज नजर आए। राहुल गांधी ने आदिवासी के जल, जंगल और जमीन के मुद्दे के साथ-साथ भुखमरी जैसे संवेदनशील मसले पर भी बातचीत की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राफेल डील में लिप्त होते हुए वायुसेना का पैसा चुरा कर अंबानी की पैकेट में डालने का आरोप भी लगाया। अपने संबोधन के बाद राहुल गांधी झारखंड की आदिवासी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पारंपरिक नृत्य भी करते दिखें। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वारयल हो रहा है।

 

 

समाचार एजेंसी एएआई ने राहुल गांधी के आदिवासी महिलाओं संग नृत्य करने का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राहुल गांधी आदिवासी महिला कार्यकर्ताओं संग झारखंड की प्रचलित लोकनृत्य झूमर पर कदम थिरकाते दिखे। बता दें कि झारखंड के आदिवासी समुदाय में झूमर को खुशी के हर मौके पर बड़े उत्साह के साथ गया और नाचा जाता है। इसमें पुरुष बड़े-बड़े नगाड़े बजाते है। जिसके ताल पर महिलाएं बड़ें ही आत्मीय भाव ने मनमोहक नृत्य करती है।

 

यहाँ देखें राहुल का डांस वीडियो (VIDEO)

इस नृत्य से पहले अपने संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय वायु सेना देश की रक्षा करती है। वायु सेना के पायलट देश की सुरक्षा में अपना जान न्योछावर करते है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायु सेना का पैसा चुरा कर अनिल अंबानी का पॉकेट भरने में लगे है। यह शर्मनाक है। बतााते चले कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के अन्य नेता राफेल डील पर पीएम नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    74
    Shares
  • 74
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »