अभिनेत्री प्रियंका के पोस्ट “जय हिंद” को पाक तूल दे रहा, यूनिसेफ की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं प्रियंका

AJ डेस्क: नेशनल से इटरनेशनल ऐक्ट्रेस बन चुकी प्रियंका चोपड़ा का “जय हिंद” वाला मैसेज पाकिस्तानियों को नहीं पच रहा है। जी हां, पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए वहां के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हवाई हमला किया। इस हमले में जैश के आतंकी ठिकानों के ध्वस्त होने की खबर है। इस खबर से पूरे देश के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी खुशी जाहिर की। इसी क्रम में इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी भारत के सपोर्ट में ट्वीट किया। जिसे लेकर विवाद हो गया है।

 

 

प्रियंका यूनिसेफ की ब्रांड एम्बेसडर हैं और भारत के सपोर्ट में ट्वीट करने पर उनके खिलाफ एक ऑनलाइन याचिका दी है। दरअसल जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया था तो प्रियंका ने भारत के लिए ‘जय हिंद’ लिखा था। जिसे लेकर अब समस्या खड़ी हो गई है। इस ऑनलाइन याचिका में दावा किया गया है कि प्रियंका गुडविल एम्बेसडर की तरह काम नहीं कर रही हैं, क्योंकि उन्होंने दो परमाणु शक्तियों भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक विवाद में एक का पक्ष लिया, फिर चाहे भले ही वह जन्म से एक भारतीय हैं और एक भारतीय नागरिक हैं।

 

 

 

 

इस याचिका में यह भी दावा किया गया है कि ट्वीट में प्रियंका ने ‘जय हिंद’ लिखा है, जो हिंदू शब्द है और इसका मतलब ‘लव लिव इंडिया’ होता है। उनके मुताबिक एक एम्बेसडर को राजनीतिक विवाद के वक्त निष्पक्ष रहना चाहिए। इस याचिक के अनुसार, दो परमाणु शक्तियों के बीच युद्ध सिर्फ विनाश और मौत का कारण बन सकता है। यूनिसेफ के गुडविल एम्बेसडर के रूप में प्रियंका चोपड़ा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रहना चाहिए था, लेकिन पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में हमला करने के बाद भारतीय वायुसेना के पक्ष में उनका ट्वीट देखकर ऐसा नहीं लगा। अब वह इस टाइटल के योग्य नहीं हैं।

 

 

 

हैरानी वाली बात यह है कि इस मुद्दे पर यह याचिका पाकिस्तानियों ने ही शुरू की है। अब तक इस पर 2000 से ज्यादा हस्ताक्षर हो चुके हैं। हालांकि TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक यूनिसेफ ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। प्रियंका की तरफ से भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब देखना होगा कि यूनिसेफ और प्रियंका का इस बारे में क्या कहना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    31
    Shares
  • 31
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »