(VIDEO) माँ राह तकते रह गयी, नहीं आया लाल तालाब में नहाने गए 2 की डूबकर मौत

AJ डेस्क: महाशिवरात्रि का पूजा कर माँ मंदिर से लौटी थी। माँ अपनी हाथों से अपने लाल को प्रसाद खिलाना चाहती थी। जिस कारण वो अपने जिगर के टुकड़े की राह तक रही थी। काफी समय बीत चुका था लेकिन बेटा अब तक घर नहीं लौटा था। वो किसी से कुछ पूछती उससे पहले ही दौड़ता हुआ बगल एक लड़का आया और उसने काठ मार देने वाली बात कही। बेटे की राह तकती माँ तो वहीं फर्स पर बेसुध होकर गिर पड़ी। बाकी लोग दौड़ कर तालाब किनारे पहुंचे। वहाँ दो जोड़ी चप्पल और कपड़े पड़े थे। तभी गांव के कुछ लोगों ने तालाब में छलांग लगा दी। जब वो बाहर आए तो उनके हाथों में दो बच्चों की लासे थी। जी हां लासे।

 

 

मामला धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र स्थित मुनिडीह का है। जहाँ दो बच्चे 12 वर्षीय दीपक कुमार और 13 वर्षीय सोनू कुमार जो दोस्त थे वह आज पास के ही कंठी लाल सिंह तालाब में नहाने गए थे। उसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को तालाब से निकालकर स्थानीय अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

 

एक साथ दो बच्चों की असमय मौत से गांव में मातम पसर गया है। अस्पताल से लेकर बच्चों के घर तक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग उस परिवार और मृत बच्चों की माओ को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। पूरा इलाका मौत के गम में डूब चुका है। वहीं स्थानीय पुलिस इस दर्दनाक हादसे के बाद कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    74
    Shares
  • 74
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »