VIDEO- भारत बन्द का मिला जुला असर, ट्रैन एवम सड़क मार्ग बाधित किए जाने से परेशानी

AJ डेस्क: सुनो, सुनो, सुनो आज भारत बंद है। ऐसे में यदि आप किसी काम को लेकर बाहर जाने की सोच रहे है तो आपकों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि झारखण्ड/बिहार समेत पूरे देश से जो खबर मिल रही है उससे तो यही निष्कर्ष निकल कर सामने आ रहा है।

 

 

बंद के समर्थन में उतरे राजद कार्यकर्ताओं ने बिहार के जहानाबाद में पटना-गया रेल खंड पर आगजनी कर पटना जनशताब्दी ट्रेन के पहिए पर ब्रेक लगा दिया। सड़क मार्ग पर भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। शहर से गुजरने वाली NH-83 पूरी तरह से जाम कर दिया गया है।

 

 

आरा में तो कार्यकर्ता बंद को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित दिख रहे है। बंद समर्थकों ने पहले तो आरा रेलवे स्टेशन पर अजीमाबाद-पटना एक्सप्रेस को रोक कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जब सुरक्षा कर्मी उन्हें समझाने आए तो बंद समर्थक पुलिस से भीड़ गए। नालंदा में भी राजद कार्यकर्ताओं ने ट्रेन पर पाबंदी लगा दी है। यहाँ राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस को पावपिर हॉल्ट के पास रोक दिया गया है। वहीं बेगूसराय की अगर हम बात करे तो यहाँ बंद को सफल बनाने का जिम्मा भीम सेना ने अपने कंधों पर उठा रखा है। यहाँ NH-31 को बंद समर्थकों ने जाम कर यातायात पूरी तरह से ठप कर दिया है।

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

झारखण्ड में भी बंद का असर देखा जा रहा है। सूबे की राजधानी रांची में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने बंद के समर्थन में जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के फैसले पर जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

 

 

यह बंद किसने और क्यों बुलाया?

इस भारत बंद का आह्वाहन आदिवासी संगठनों के द्वारा किया गया है। 13 प्वाइंट रोस्टर के अंतगर्त एससी, एसटी और दलित वर्ग आरक्षण के लाभ से वंचित हो रहे है। साथ की आदिवासियों और वनवासियों की मांग है कि उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए अध्यादेश लाया जाए। साथ ही बंद समर्थक चुनाव में EVM के इस्तेमाल का भी विरोध कर रहे है।

 

 

क्या है 13 प्वाइंट रोस्टर

13 प्वाइंट रोस्टर के पहले 200 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली थी। जिसमें चौथे, सातवें और 13वें पदों पर तीनों वर्गों के अभ्यार्थियों को आरक्षण मिल जाता था। लेकिन 13 प्वाइंट रोस्टर आने के बाद आरक्षण का लाभ लेने में इन्हें परेशानी हो रही है। इसी को लेकर आज भारत बंद का आह्वाहन किया गया है।

 

 

बिहार/झारखंड में विपक्ष का समर्थन

बिहार/झारखंड में विपक्षी दल भारत बंद का समर्थन कर रहे है। बिहार में महागठबंध के सभी घटक दल दलितों के पक्ष में भारत बंद का समर्थन कर रहे है। जिसमें आरजेडी, रालोसपा और हम भी शामिल है। वहीं झारखंड में भी जेएमएम के अलावा अन्य विपक्षी दल भी बंद के समर्थन में सड़क पर कूद पड़े हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    90
    Shares
  • 90
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »