VIDEO- रिश्वत: राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते ACB के हत्थे चढ़, गया जेल

AJ डेस्क: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) धनबाद ने बुधवार को एक बार फिर जाल बिछा कर एक घूसखोर कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामला धनबाद के निरसा प्रखंड का है।

 

 

जानकारी के अनुसार निरसा प्रखंड कार्यलय के राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार जमीन का मोटेसन (दाखिल-खारिज) करने के एवज में शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपयों की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत उसने ACB धनबाद से कर दी। जिसके बाद घूसखोर कर्मचारी को रंगे हाथ दबोचने के लिए ACB की टीम ने जाल बिछाया। इसी क्रम में आज शिकायतकर्ता प्लान के अनुसार 15 सौ रुपया लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचा।

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

 

रिश्वत की पहली किस्त अभी राजस्व कर्मचारी संतोष मिश्रा ने शिकायतकर्ता से लिया ही था कि वहां पहले से तैनात ACB की टीम ने कर्मचारी को घूस के रकम के साथ रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने कार्यालय में रखे कागजातों को भी काफी देर तक खंगाला। इसके बाद टीम गिरफ्तार कर्मचारी को अपने साथ ACB कार्यालय लेकर चली गई। वहीं ACB की इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    91
    Shares
  • 91
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »