“नहीं रहे मजदूर नेता ललन पांडे” शोक की लहर, मोहलबनी में पार्थिव शरीर हुआ पंच तत्व में विलीन

AJ डेस्क: धनबाद के बरारीकोक प्लांट वर्कर एसोसिएशन सह कांग्रेस नेता 65 वर्षीय ललन पाण्डेय का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे एक भरापूरा परिवार छोड़ गये है।

 

 

उनके निधन की सूचना पर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, जमसं नेता के.डी.पाण्डेय, प्रदीप सिन्हा, अखिलेश सिंह, छोटू, राजू पांडे, तमाल राय, मानस सहित विभिन्न मजदूर संगठन के प्रतिनिधि, व्यापारी एवम शुभ चिंतकों की भीड़ उनके आवास पर लग गयी।मजदूर नेता के बड़े पुत्र महंत पांडे जनता मजदूर संघ से जुड़े हुए हैं। मजदूर नेता ललन पांडे ने अपने पीछे 4 पुत्र, एक बेटी सहित नाती-पोता से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर पाकर कोयलांचल के सैकड़ों मजदूर नेताओं ने बरारी कोक प्लांट पहुंचकर स्वर्गीय पांडे को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं आज शाम धनबाद के मोहलबनी घाट पर दामोदर नदी के किनारे मजदूर नेता ललन पाण्डेय को मुखाग्नि दी गई जहां उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    8
    Shares
  • 8
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »