VIDEO- मंडप में शराबी दूल्हा के आने पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार

AJ डेस्क: बारात दरवाजे पर आ गई थी। विवाह संस्कार शुरू ही होने वाला था। लेकिन लड़की (दुल्हन) ने यह विवाह करने से इनकार कर दिया। इसकी वजह थी दूल्हे का शराब के नशे में धूत होकर विवाह मंडप में आना। लड़की ने कहा कि भले जीवनभर कुंवारी रह जाऊं, लेकिन एक शराबी लड़के से कभी शादी नहीं करूंगी।

 

 

बिहार के छपरा में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दूल्हा शराब पीकर आया और मंडर पर ऊट-पटांग हरकत करने लगा। जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन ने परिवार को साफ कहा कि वो शादी नहीं करना चाहती और दूल्हे को बिना शादी किए लौटा दिया। बता दें, दूल्हा इतने नशे में था कि वो ढंग से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद दुल्हन ने और दुल्हन के परिवार ने ये कदम उठाया।

 

 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे राजा किस हद तक नशे में चूर हैं। आलय ये है कि वो रोजाना शराब पीने की बात बड़ी शान से लोगों को बता रहे हैं। साथ ही आसपास मौजूद कुछ लोग उसके शराबी होने के पक्ष में बातें भी कर रहे हैं।

 

 

विवाह समारोह में मौजूद एक शख्स ने बताया, “लड़का इतना शराब पीए हुए था कि उसे द्वारपूजा कराने का भी होश नहीं था। दो आदमी दूल्हे को पड़कर जयमाला के लिए लेकर गए। दूल्हे ने अपनी माला तोड़कर फेंक दी। साथ ही उसने लड़की को गालियां भी दीं।”

 

 

वीडियो देखकर पता चलता है कि विवाह को लेकर काफी देर तक बवाल हुआ। लेकिन लड़की उस शराबी लड़के से शादी करने के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं हुई।

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

जिसके बाद गांव वालों ने लड़केवालों को तब तक नहीं जाने दिया जब तक उन्होंने दहेज वापिस नहीं कर दिया। दहेज जब वापिस दिया गया तब लड़के वालों को गांव से रवाना किया। बता दें, बिहार में शराब बैन है। 2016 में शराब पर रोक लगा दी गई थी। इसी साल जनवरी में दूल्हा दोस्तों के साथ शादी में शराब पीकर पहुंचा था। जिसके बाद दुल्हन ने पुलिस को कॉल करके दूल्हे को गिरफ्तार करा दिया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    35
    Shares
  • 35
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »