अजीबो गरीब लूट: पिस्टल के बल पर ब्लड बैंक से 2 यूनिट ब्लड की लूट, ज्वलंत सवाल आखिर लूट क्यूँ?

AJ डेस्क: गुरुवार को झारखण्ड की राजधानी रांची में एक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। लेकिन यह लूट बड़ा ही अजीब था। हथियार लेकर पहुंचे अपराधी ने ब्लड बैंक के कर्मचारियों को बन्दुक का भय दिखा दो यूनिट ब्लड यानि खून लूट ले गया।
मामला रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक का है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर आरोपी आजाद अंसारी ने अपने चार यूनिट रक्तदान के बदले खून लेने यहाँ पहुंचा। जहां उसे बताया गया कि ब्लड बैंक ने चार यूनिट रक्तदान के बदले चार यूनिट ब्लड दे दिया है। लेकिन आरोपी का कहना था कि उसने अभी तक मात्र तीन यूनिट ही ब्लड लिया है। जिसके बाद ब्लड बैंक के कर्मचारी और आरोपी के बीच बहस हो गयी। खून न मिलने से नाराज आरोपी ने पिस्टल निकाल लिया और पिस्टल का भय दिखा कर दो यूनिट ब्लड फ्रिज से ले कर फरार हो गया। घटना के बाद ब्लड बैंक के कर्मचारी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
जांच करने पहुंची पुलिस ने ब्लड बैंक के कर्मचारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। थाना प्रभारी सतीश कुमार, लोअर बाजार ने बताया कि मामले की जानकारी होने के बाद ही पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की पहचान नही हो सकी है। उन्होंने बताया कि आरोपी का कोई रिश्तेदार राज हॉस्पिटल में भर्ती है। उसी के लिए वो ब्लड बैंक, सदर अस्पताल में अपने बचे हुए एक यूनिट ब्लड लेने आया था।
हथियार के बल पर ब्लड लूटने का यह शायद पहली घटना है। लेकिन सवाल यह भी है कि आखिर एक इंसान को एक यूनिट ब्लड के लिए हथियार का सहारा क्यो लेना पड़ा?
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!