बिहार को दहलाने की नापाक कोशिश नाकाम, 372 के जी विस्फोटक बरामद

AJ डेस्क: बिहार के अंदर किसी बड़े धमाके की प्लानिंग चल रही थी। जिसके लिए बड़े पैमाने पर विस्फोटक जुटाए जा रहे थे। लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान इस नापाक मनसूबे पर फिर गया पानी। पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी से ले जाए जा रहे 372 किलो विस्फोटक बरामद किया है।

 

 

मामला बिहार के औरंगाबाद का है। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के एसपी ने रोहतास औरंगाबाद रोड पर गाड़ियों की चेकिंग लगा रखी थी। इसी दरम्यान उत्तर प्रदेश नम्बर की बोलेरो गाड़ी (UP 63M/3287) पर नजर पड़ी। लेकिन पुलिस को गाड़ी के अंदर या उसके आसपास कोई भी शख्स नहीं मिला। जिसके बाद शक के आधार पर पुलिस टीम ने गाड़ी को खंगालना शुरू किया तो पुलिस टीम के होस उड़ गए। दरअसल गाड़ी के अंदर 372 किलो विस्फोटक के साथ ही 1000 पीस जिलेटिन रखा था। पुलिस ने तत्काल गाड़ी सहित विष्फोटक जब्त कर लिया है और मामले की गहन छानबीन में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    60
    Shares
  • 60
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »