“हम” के जीतनराम सीट बटवारें को लेकर मुहं फुलाए, कहा एक भी सीट नहीं चाहिए

AJ डेस्क: 2019 लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर महागठबंधन में जारी माथापच्‍ची के बीच बिहार से बड़ी खबर आई है। हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने एक निजी न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा है कि उनकी पार्टी एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी।

 

 

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पटना, रांची और दिल्ली तक में महामंथन हुआ, लेकिन नतीजा अब तक सिफर रहा। महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर हाल कुछ ऐसा हो रहा है कि एक को पकड़ो तो दूसरा भाग जाता है। जीतनराम मांझी के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। यही कारण है कि वह दिल्ली से नाराज होकर पटना वापस आ गए हैं। वैसे, जीतनराम मांझी महागठबंधन में सब ऑल इज वेल की बता कर रहे हैं, लेकिन यह भी कह रहे हैं कि उनकी पार्टी एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी।

 

 

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में हुई महागठबंधन की बैठक के दौरान उन्हें सिर्फ गया की सीट ऑफर की गई। इसी बात से वह नाराज हैं। जब दिल्ली में बैठक समाप्त हुई, तब सभी घटक दलों के नेता मीडिया से मुखातिब हुए, लेकिन मांझी कन्नी काट गए। उसी बैठक के बाद से ही मांझी नाराज हैं। जीतन राम मांझी ने सीट बंटवारे के शुरुआती दौर में कहा था कि उन्हें कांग्रेस से कम सीटें नहीं चाहिए। फिर कहा- उन्हें उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से कम सीट किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं।

 

 

अब रालोसपा को चार सीटें ऑफर की गईं हैं और मांझी को एक। मांझी जमुई से बेटी के लिए भी टिकट चाहते हैं। मांझी ने पटना में पार्टी की संसदीय दल की बैठक भी बुला ली है। अब ये देखना होगा कि एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ने की बात करने वाले मांझी, संसदीय दल की बैठक में क्या कुछ अप्रत्याशित फैसला लेते हैं। क्‍या वह एक भी सीट पर चुनाव न लड़ने की बात पर कायम रह सकेंगे या फिर…।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    61
    Shares
  • 61
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »