लालू के “ट्विटर” को लेकर राजनीतिक ट्वीट शुरू
AJ डेस्क: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव जेल में हैं मगर उनके ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किए जा रहे हैं और उनके ट्वीट ने बिहार की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। अब इसपे बिहार बीजेपी हमलावर भी हो गई है। बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सूबे के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने लालू प्रसाद के ट्विटर के द्वारा ‘राजनीतिक रूप से सक्रिय’ रहने का संज्ञान लेने की मांग की है। सुशील कुमार मोदी ने सवाल किया कि क्या दोषी करार दिये गये व्यक्ति को अपनी दोषसिद्धि को निष्प्रभावी बनाने के लिए स्मार्टफोन, लैपटॉप जैसी आधुनिक सुविधाओं की छूट दी जानी चाहिए। मोदी ने कहा कि लालू चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराये जाने के बाद चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दिये जाने के बावजूद सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।
चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराये जा चुके हैं। इसके बावजूद अगर वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर अपनी राजनीतिक सक्रियता बनाये हुए हैं, तो इस गंभीर मुद्दे पर चुनाव आयोग को खुद नोटिस लेना चाहिए।
क्या सजा को बेअसर… pic.twitter.com/pyNHu7p6tk
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) March 15, 2019
वहीं लालू यादव के ट्विटर हैंडल से एक और ट्वीट भी आया, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनका यह सोशल मीडिया अकाउंट जेल से नहीं बल्कि उनके दफ्तर से चल रहा है। जिसके माध्यम से वो अपने समर्थकों तक अपनी बात पहुंचाते हैं।
Dear friends! While in jail, My Twitter handle shall be operated by my office in consultation with family. I shall speak my mind through visitors. The fight to preserve the Constitution & protect the rights of vulnerable groups shall go on.
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 25, 2017
वहीं बिहार के अवर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति हैंडलर के माध्यम से ट्वीट करता है तो कार्रवाई का प्रावधान नहीं है। अगर अनुसंधान में यह पाया गया कि जेल में रहने वाला कोई स्वयं मोबाइल से ट्वीट करता है तो कार्रवाई हो सकती है।
ट्विटर हैंडलर के माध्यम से भी अगर कोई विवादास्पद बातें ट्वीट करता है तो कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए सूचना जनसंपर्क विभाग के सहयोग से टीम बनायी गयी है और अलग से सोशल मीडिया प्रकोष्ठ भी बनाया गया है।

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
