पंचांग 16 मार्च 2019: शनि पुष्य योग, शुक्र धनिष्ठा नक्षत्र में

AJ डेस्क: राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 25 शक सम्वत् 1940, फाल्गुन शुक्ल दशमी शनिवार, विक्रम सम्वत् 2075 सौर चैत्र मास प्रविष्टे 03, रज्जब 08, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 मार्च सन् 2019 ई०।

 

 

सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि रात्रि 11 बजकर 33 मिनट तक उपरान्त एकादशी तिथि का आरंभ, पुनर्वसु नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 13 मिनट तक उपरान्त पुष्य नक्षत्र का आरंभ।

 

 

सौभाग्य योग प्रातः 07 बजकर 35 मिनट तक उपरान्त शोभन योग का आरंभ, तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 39 मिनट तक उपरान्त वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 39 मिनट तक मिथुन उपरान्त कर्क राशि पर संचार करेगा। आज ही शुक्र धनिष्ठा नक्षत्र में अपराह्न 02 बजकर 08 मिनट।

 

 

सूर्योदय का समय 16 मार्चः सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 16 मार्चः शाम 06 बजकर 32 मिनट पर।

 

 

आज का शुभ मुहूर्त

अमृत काल आज आज रात 11 बजकर 59 मिनट से 1 बजकर 29 मिनट तक। रवियोग सुबह 6 बजकर 41 मिनट से अगले दिन 2 बजकर 14 मिनट तक होगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक होगा। आज अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 1 बजे तक रहेगा।

 

 

आज का अशुभ मुहूर्त

आज राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। गुलिक सुबह 6 बजे से 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से 3 बजकर 34 तक यमगंड होगा।

 

 

आज के उपायः शमी के पेड़ की पूजा करें। बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लें।

 

 

आज का सुविचार: अपने शक्तियो पर भरोसा करने वाला कभी असफल नही होता।

  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »